diwali horizontal

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर ड्रोन हमला,बाल बाल बचे !

Drone attack on PM Benjamin Netanyahu's home

0 91

ATTACK: लेबनान ने शनिवार (19 अक्टूबर 2024) को इजरायल पर जवाबी हमला किया। इजरायली न्यूज पेपर हारेट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान की तरफ से एक ड्रोन हमला किया गया। यह हमला मध्य इजरायली शहर कैसरिया में एक घर पर किया गया. बताया जा रहा है कि हमले का लक्ष्य नेतन्याहू का घर था।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह ड्रोन हमला इस्राइल के काएसेरिया इलाके में स्थित पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास पर हुआ। हमले के वक्त बेंजामिन नेतन्याहू घर पर मौजूद नहीं थे। हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। सोशल मीडिया में सऊदी अरब के मीडिया चैनल के हवाले से दावा किया गया है।लेबनान से लगातार हो रहे हमले इस्राइली सेना ने बताया कि लेबनान से तीन ड्रोन दागे गए थे, जिनमें से दो ड्रोन को हवाई सुरक्षा प्रणाली ने हवा में ही तबाह कर दिया। वहीं एक ड्रोन रिहायशी इमारत से टकराया। इसी इमारत में बेंजामिन नेतन्याहू का निजी आवास होने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले इस्राइली सेना ने बताया कि लेबनान से एक रॉकेट इस्राइली शहर हाइफा पर दागा गया था। इस हमले के चलते हाइफा के चेतावनी सायरन बजने लगे। हालांकि यह रॉकेट खुले इलाके में गिरा, जिससे किसी नुकसान की खबर नहीं है। आईडीएफ घटनाओं की जांच कर रही है।इस्राइली सेना ने हाल ही में गाजा में हमास प्रमुख याह्या सिनवार को ढेर किया है। हालांकि बेंजामिन नेतन्याहू ने सिनवार की मौत के बाद कहा था कि जंग अभी भी जारी है। इससे पहले इस्राइली सेना द्वारा हमास के लगभग सारे शीर्ष कमांडर्स और हिजबुल्ला के शीर्ष नेतृत्व का भी सफाया कर दिया गया है। हिजबुल्ला और हमास ने भी इस्राइल के साथ जंग जारी रहने की बात कही है। ऐसे में माना जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई के तहत हिजबुल्ला द्वारा ये हमले किए जा रहे हैं।

सलमान नहीं डरते लॉरेंस बिश्नोई से,सलमान की नयी फिल्म की चल रही शूटिंग

रजत दलाल ने विवियन डीसेना को दे डाली धमकी?

मुनव्वर फारूकी को खत्म करना है, बिश्नोई ने दिया ऑर्डर

Leave A Reply

Your email address will not be published.