diwali horizontal

ड्रग्स केस: रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली बेल, जेल में ही रहेंगे भाई शोविक

0 267

 

मुंबई  : सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Death Case) से जुड़े ड्रग्स केस (Drugs Connection) में गिरफ्तार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को जमानत मिल गई है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया की जमानत याचिका पर आज फैसला सुनाया. एक महीने से जेल में बंद रिया ने लोअर कोर्ट से 2 बार अर्जी खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में अपील की थी. मंगलवार को सेशन कोर्ट ने एक्ट्रेस की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) 14 दिन और बढ़ा दी थी. अब बेल मिलने के बाद रिया पूरे एक महीने बाद जेल से बाहर आएंगी. वहीं, ड्रग्स केस में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित परिहार, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है

कोर्ट की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई और बेंच ने तुरंत फैसला सुना दिया. रिया चक्रवर्ती को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है. उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा. मुंबई से बाहर जाने के लिए कोर्ट से मंजूरी लेनी होगी. जब भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, उन्हें हाजिर होना होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.