diwali horizontal

नशे में धुत शराबी की उपचार दौरान सीएचसी में मौत

0 155

सीतापुर :  कोतवाली कस्बे के बिसवां चैराहे के निकट शराब के नशे में पड़े अज्ञात व्यक्ति को सीएचसी में भर्ती करवाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी। सिधौली कस्बा में बिसवां चैराहे पर एक लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति शराब के ठेका के सामने शराब के नशे में घण्टों से पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसको 108 एंबुलेंस द्वारा सिधौली सीएससी में भर्ती कराया गया। जहाँ पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। कोतवाली प्रभारी  उमाकांत दीपक ने बताया कि शव पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई तथा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.