diwali horizontal

दुबग्गा का मेडिप्लस, सनफोरड और बेस्टकेयर ट्रामा सेंटर को स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने किया सील

0 123

लखनऊ : मरीजों की जिंदगी से खेलने वाले अवैध अस्पताल में पर शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने दुबग्गा चौराहे के मेडिप्लस हॉस्पिटल, सनफोरड अस्पताल और दुबग्गा चौराहे से बुद्धेश्वर रोड के बेस्ट केयर हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर को सील कर दिया। अस्पतालों में इलाज के नाम पर खानापूरी हो रही थी। मरीजों से अवैध वसूली की जा रही थी। सोमवार को कुल तीन अस्पताल सील हुए।

अब तक लखनऊ में 22 अस्पताल सील किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने खामियां मिलने पर अस्पताल को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमके सिंह ने बताया कि मरीजों की जान से खेलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, लगातार अस्पतालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अवैध ट्रॉमा सेंटरों को सील करने की कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.