diwali horizontal

विद्युत विभाग की उदासीनता से किसानो की कई बीघे फसल नष्ट

0 166
असोहा: पुरवा तहसील क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन गांवों में पिछले दो दिनों से आग लगने से किसानो का तकरीबन पचास बीघा गेहूं जलकर राख हो चुका है। गौरतलब बात तो यह है कि इन खेतों में जहां भी आग लगी, सब बिजली के जर्जर तारों के टूटने से लगी लेकिन बिजली विभाग तमाशाई बना हुआ है। गौरतलब है कि पुरवा क्षेत्र में जितनी भी विद्युत लाइनें है। वह सब बहुत पुरानी है और जरासी हवा चली कि समझो तार टूट कर गिरा। विद्युत लाइने तो तीस साल पुरानी है, क्षेत्रीय लोगों ने इन तारों को बदलने की मांग किया क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से और अधिकारियो से लेकिन आज तक हालत वैसी ही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.