
अल्लाह अलख एकै अहै दूजा नाही कोय ।
जगजीवन जो दूजा कहै दोजख परखिए सोय ।
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी : सम्पूर्ण मानव जाति को सांप्रदायिक सदभावना का संदेश देने वाले विख्यात श्रीकोटवाधाम जगजीवन दास बाबा का कार्तिक पूर्णिमा का मेला कोविड 19 के चलते इस बार नही लगेगा , मन्दिर के कपाट रहेंगे बंद ।प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कोटवाधाम मे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले मे गोन्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, खीरी, लखीमपुर, रायबरेली, फैजाबाद ,अम्बेडकर नगर , बस्ती, बलिया, कानपुर , उन्नाव , दिल्ली , पंजाब ,बिहार , उत्तराखंड आदि प्रान्तों से आने वाले लाखों सत्यनामी श्रद्वालु स्वामी जगजीवनदास साहेब के पवित्र अधहरन सरोवर मे डुबकी लगाकर बडे बाबा की समाधि पर चादर प्रसाद चढाकर मनोवाॅछित फलों की प्राप्ति की कामना करते है
मेले मे भीडभाड के दृष्टिगत कोविड 19 के कारण मेले की अनुमति प्रशासन द्वारा नही दी गयी है । उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया है की कोरोना संक्रमण के चलते मेला लगाने की अनुमति नही दी गयी है। श्रीकोटवाधाम मेला के प्रबन्धक महन्त नीलेन्द्र बक्शदास नीरज भइया छोटी गददी के महन्त विशालदास गुडडा भइया ने सत्यनामी श्रद्वालुओं से आग्रह किया है कि अपने अपने घरों पर ही समर्थ साहेब के चित्र पर पुष्ष अर्पित कर पूंजा अर्चना करके मनवाॅछित फलों की प्राप्ति की कामना करे स्वामी जी इच्छापूर्ति करेंगे ।