diwali horizontal

न्याय न मिलने के कारण एक युवक ने विधानसभा के सामने खुद पर मिटटी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

0 163

लखनऊ : विधानसभा के सामने मंगलवार की दोपहर एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। युवक द्वारा खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाना ले गई। युवक की पहचान ठाकुरगंज के नरेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। युवक ने खाद्य रसद विभाग के अधिकारियों पर 1 करोड़ से अधिक गबन करने और उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस युवक के आरोपों की जांच कर रही है। युवक द्वारा बताए गए मामले को लेकर स्थानीय थाने से संपर्क किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने युवक को कार्रवाई का आश्वासन दिया है

इंस्पेक्टर आदित्य सिंह पर लगाया आरोप

ठाकुरगंज इलाके के कैम्पल रोड निवासी नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उसकी पत्नी के नाम पर खाद्य आपूर्ति का टेंडर है। वह परिवहन ठेकेदारी में राशन बांटने का काम करता था। आरोप है कि संभागीय खाद्य नियंत्रक (डीएफसी) के इंस्पेक्टर आदित्य सिंह व उनके बुआ के लड़के सौरभ सिंह द्वारा इसी विभाग में साझेदारी की फार्म से 1.25 करोड़ रुपये से अधिक का गबन कर दिया। इतना ही नहीं इन लोगों द्वारा उसके ऊपर फर्जी तरीके से तालकटोरा थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस मामले में पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था

नरेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि वह लगातार पुलिस और अधिकारियों का चक्कर काट रहा, इसके बावजूद बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उसने कोर्ट के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, इसके बाद भी पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं ले रही है। पीड़ित का आरोप है इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों के भी संज्ञान में डाला था। पीड़ित ने कहा कि उसने अधिकारियों को अवगत कराया था लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.