diwali horizontal

भंडारा न कर पाने के कारण लोग घरों तक पहुंचा रहे हैं भोजन सामग्री।

0 214

लखनऊ : कोरोना संक्रमण के चलते बड़े मंगल पर मंदिरों के कपाट बंद हैं। मंदिर के बाहर से ही भक्त हनुमानजी के दर्शन कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण एहतियात के लिए भंडारों पर भी सरकार ने रोक लगाई है । बड़े मंगल पर लगने वाले भंडारे से बेसहारा गरीब तबके को बहुत आराम रहता था इसलिए बड़े मंगल पर भंडारों का इंतजार गरीब, मजदूर, रिक्शाचालक आदि करते थे।  इस बार कोरोना संक्रमण के कारण भीड़ के इकट्ठा होने के डर से सरकार ने सभी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है जहां भीड़ इकट्ठा होने का डर है। इसलिए भंडारे की जगह समाजसेवी लोग गरीबो तक भोजन के पैकेट पहुचा रहे हैं। सीनियर अधिवक्ता और समाजसेवी रामउग्रह शुक्ला ने गरीबो के बीच खाने के पैकेट्स बाटें और कोरोना से बचने के लिए मास्क प्रदान किए पुराने लखनऊ के कई इलाकों में खाद एवं भोजन सामग्री पैकेट के रूप में वितरित की गई इससे पहले रमजान में भी लॉकडाउन के कारण रोजेदारों की सेवा की गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.