
चंडौस:- क्षेत्र के गांव कशेरु से संचालित धार्मिक सेवा संस्था के अध्यक्ष भूरा सोलंकी ने सोमवार को दस वर्ष से बीमारी से जूझ रही एक महिला व स्वजन से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
धर्मिक सेवा संस्था के अध्यक्ष भूरा सिंह ने बताया कि उनको ब्लाक खैर के गांव महगौरा में वर्षों से बीमारी से जूझ रही बाला देवी पत्नी श्रीपाल की जानकारी मिली थी।पीड़ित को इतने लंबे समय से बीमार रहते भी किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है।न ही अभी तक दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाया गया है।पीड़ित की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।परिवार के रहने के लिए पक्का घर तक नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जब अनेक अपात्र लोग गलत तरीके से सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं वहीं ऐसे जरूरतमंदों की सरकारी नुमाइंदों द्वारा अनदेखी किए जाना बेहद चिंताजनक विषय है। समाजसेवी ने बीमारी से पीड़ित बारादेवी व उनके पति श्रीपाल से मुलाकात कर अपनी संगठन के द्वारा हर संभव मदद एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान उनके साथ कुलदीप शर्मा,नवीन चौहान,नीरज गौतम,रवि कुमार आदि भी रहे।