diwali horizontal

ताउते की वजह से एक जहाज समुंद्र में चट्टान से टकरा कर फंस गया

0 219

महाराष्ट्र :  के पालघर में तूफान ताउते की वजह से एक जहाज समुंद्र में चट्टान से टकरा कर फंस गया है। इस जहाज से अब तेल का रिसाव हो रहा है, जिससे जनजीवन पर खतरा बढ़ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस जहाज में करीब 80 हजार लीटर डीजल है, जिसका रिसाव जारी है।जानकारी के मुताबिक जहाज पालघर जिले के वडराई इलाके में समंदर किनारे फंसा हुआ है। ये जहाज अलीबाग से निकला था, लेकिन तूफान ताउते की चपेट में आने के बाद ये जहाज पत्थरों से टकरा गया। अलीबाग से पालघर जिले की दूरी करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.