diwali horizontal

दुःखदुरिया पूजन हमारी संस्कृति व समरसता का प्रतीक:राजेश चौबे

अयोध्या LIVE 25/10/25

0 60

 दुःखदुरिया पूजन हमारी संस्कृति व समरसता का प्रतीक:राजेश चौबे

(सिटीजन वॉयस : अयोध्या संवाददाता : जे पी गुप्ता )

अयोध्या:  माँ अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के तत्वावधान में ऐमी आलापुर स्थित शक्ति चेतना विद्यालय में वृहद दुःखदुरिया पूजन एवं मातृ सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गाँवों की लगभग 1100 महिलाओं ने श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक भाग लेकर माँ दुःखदुरिया से जनकल्याण की प्रार्थना की।मुख्य अतिथि समाजसेविका माया दूबे ने कहा कि इस पूजन में विधि-विधान से भाग लेने वाली महिलाओं का परिवार दैवी संकटों से सुरक्षित रहता है। कवियत्री सुनीता पाठक आभा, भारती पांडेय और रेनु तिवारी ने माँ दुःखदुरिया की महिमा पर काव्यपाठ किया।

संस्थान के मुख्य आयोजक राजेश चौबे ने कहा कि दुःखदुरिया पूजन हमारी संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है तथा संस्थान ऐसे आयोजन लगातार करता रहेगा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र कुमार दूबे ‘मिंटू प्रधान’, प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल तिवारी, नोटरी मजिस्ट्रेट हरिशंकर तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ कवि संतोष सिंह ने किया।

 

जनसहभागिता के साथ आयोजित होगी ‘रन फॉर यूनिटी’ : बैजनाथ रावत

अयोध्या: अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जनसहभागिता के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को 8 किमी लंबी ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक दो किमी की दूरी पर सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद लोगों के बीच सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की विचारधारा को नई पीढ़ी के मन में और मजबूत करने के लिए इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। हर बूथ, हर गांव और हर नगर में आयोजन कराने का प्रयास होगा। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ‘रन फॉर यूनिटी’ के साथ ही विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 1 से 7 नवम्बर के बीच सभी शैक्षणिक संस्थानों में निबंध, भाषण, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे छात्र-छात्राओं में एकता और राष्ट्रभाव का संदेश प्रसारित हो। रावत ने कहा कि 2014 से पूर्व की सरकारों ने सरदार पटेल को यथोचित सम्मान नहीं दिया, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके योगदान को स्मरणीय बनाने के लिए विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कराया, जो राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
 प्रेस वार्ता में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह एवं पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता के उपरांत जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महानगर ईकाई की सर्किट हाउस सभागार व जिला ईकाई द्वारा पार्टी कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रन फॉर यूनिटी की सम्भावित रूट को लेकर चर्चा की गई। अन्य आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिला ईकाई की कार्यशाला में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचन्दर यादव, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी का अयोध्या एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत: सरदार पटेल जयंती की पूर्व संध्या पर होगा विशाल जनसभा का आयोजन :त्रिलोक त्यागी

अयोध्या:  राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी के अयोध्या आगमन पर कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, बुके और भेंट देकर उनका अभिनंदन किया।इसके बाद सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में त्रिलोक त्यागी ने बताया कि 30 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर बस्ती में राष्ट्रीय लोकदल की विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह अयोध्या एयरपोर्ट पर विमान से पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा बस्ती में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रालोद महासचिव ने आगे कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान 14 अप्रैल से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके बाद नवंबर माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसके पश्चात जिले से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक पदाधिकारियों का गठन किया जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेश्वरनाथ मिश्र (सुड्डू मिश्रा), अवध क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत मिश्रा, आदित्य विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंत, युवा जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, अवध क्षेत्र महासचिव राजेश तिवारी, मंडल प्रभारी गंगाराम वर्मा, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवीशरण वर्मा, बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष अनिल पांडेय, युवा महानगर अध्यक्ष अमित पांडेय सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 घटनास्थल की जांच करती पुलिस: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी

अयोध्या: कुमारगंज थाना क्षेत्र के उमरहर फॉर्म के पास शनिवार सुबह एक करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लाश की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तीन दिन पुरानी हो सकती है। लाश इतनी खराब हालत में है कि युवक की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है ।
शनिवार सुबह कुमारगंज पुलिस को सूचना मिली कि कुमारगंज-बहादुरगंज रोड के किनारे, कृषि विश्वविद्यालय के फॉर्म के पास चकरोड पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने पाया कि लाश कृषि विश्वविद्यालय की जमीन पर थी, जहां एक झटका मशीन लगाई गई है। मृतक के पास एक साइकिल भी थी, जिसका हैंडल  तार से टच हो रहा था। इससे पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत करंट लगने से हो सकती है।

पुलिस को मृतक के पास एक बोरी भी मिली, जिसमें कुछ लकड़ियां भरी हुई थीं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक संभवतः लकड़ी बीनने के लिए इस क्षेत्र में आया हो सकता है। हालांकि, यह अभी एक पहेली बना हुआ है, और पुलिस सभी संभावित दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है।
लाश की खराब स्थिति के कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मौत का सटीक कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत करंट लगने से हुई, या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि  लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।

 

तीन दिवसीय मैहर महोत्सव का भव्य शुभारंभ 6 नवम्बर से, नारी शक्ति का होगा अद्वितीय अभिनंदन, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल बनेगा आकर्षण का केंद्र प्रमोद सिंह की अगुवाई में जनसेवा और सांस्कृतिक समर्पण का प्रतीक बनता उत्सव

अयोध्या: अयोध्या की पावन धरती एक बार फिर सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना की अनूठी मिसाल पेश करने जा रही है। आगामी 6 नवम्बर से 8 नवम्बर तक तीन दिवसीय मैहर महोत्सव का आयोजन मैहर कबीरपुर हैदरगंज अयोध्या में होने जा रहा है, जिसका शुभारंभ अपना दल एस के नेता व प्रमुख समाजसेवी प्रमोद सिंह द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन स्वर्गीय श्री पृथ्वी सिंह प्रमोद सिंह के पिता की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
6 नवम्बर: नारी शक्ति को समर्पित दिन
महोत्सव की शुरुआत नारी शक्ति वंदन एवं अभिनंदन समारोह से होगी, जिसमें 21000 महिलाएं सम्मिलित होकर दुखदुरिया देवी की सामूहिक पूजा करेंगी। इस आयोजन का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा जैसे मूलभूत विषयों को समाज के केंद्र में लाना है।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रेरक सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें क्षेत्र की उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज व राष्ट्र निर्माण में विशेष योगदान दिया है।
7-8 नवम्बर: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा कुश्ती दंगल
महोत्सव के दूसरे और तीसरे दिन अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन होगा, जिसमें ईरान, भूटान, नेपाल सहित विभिन्न देशों के नामी गिरामी पहलवान भाग लेंगे। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगा बल्कि अयोध्या की मिट्टी को वैश्विक खेल नक्शे पर भी स्थापित करेगा।
देश के शीर्ष पहलवानों के अलावा स्थानीय युवा भी इस मंच से प्रेरणा लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
प्रमोद सिंह-बिना पद के, समाज सेवा का अनवरत सिलसिला

प्रमोद सिंह का यह आयोजन कोई पहली पहल नहीं है। उन्होंने वर्षों से बिना किसी राजनीतिक पद पर रहते हुए समाज सेवा के ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं जो प्रेरणास्पद हैं।

खेल महोत्सव का सफल आयोजन,
मेगा रक्तदान शिविर,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सैकड़ों छात्रों को निःशुल्क शिक्षा स्कूल, कोचिंग, कॉलेजों में प्रवेश,
भारत आल्हा सम्राट चयन प्रतियोगिता,
महाकाल तीर्थ यात्रा  हर वर्ष सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ उज्जैन यात्रा,रक्षा बंधन समारोह हर साल सैकड़ों महिलाओं के साथ,हजारों निराश्रितों गरीबों को कंबल वितरण
जनहित के अनगिनत कार्यक्रम जिनसे उन्हें जनपद अयोध्या में एक सामाजिक स्तंभ के रूप में पहचान मिली है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.