diwali horizontal

एडम्स किचन के हुए एक साल पूरे, लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ने पेश की इंसानियत की मिसाल

0 267

इसी मौके पर लोगों ने एडम्स किचन में पहुंचकर जरूरतमंदों को अपने हाथों से खाना परोसा

लखनऊ : ऊपर वाले यानी खुदा को सबसे ज्यादा पसंद है उसके बनाए हुए इंसानों की मदद करना, जो परेशान हाल और मजबूर हैं उनकी मदद करना, उन सभी की खुशी और जरूरतों का ख्याल करना, हर मज़हब अमन शांती और इंसानियत का पैग़ाम देता है, अपने रब (ईश्वर) को खुश करने के लिए जरूरी है कि परेशान, मजबूर, मुफलिस और ग़रीबों की मदद करना उन्हें सहारा देना उनकी जरूरतों को पूरा करना, यही पैग़ाम देते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने एक साल पहले कुछ लोगों के साथ मिलकर ज़रूरतमंद और गरीब लोगों को एक वक्त का भरपेट खान उपलब्ध कराया, ये व्यवस्था राजधानी लखनऊ के ऐशबाद ईदगाह में रखी गई और एडम्स किचन नाम से शुरु की गई

जिसमे सभी धर्मों के लोगों को खाना खिलाने के लिए प्रयास शुरु किया, तय हुआ की गरीबों को शाकाहारी खाना मिलेगा ताकि सभी धर्मों के लोग जो ज़रूरतंद या फिर गरीब हो बेहिचक आएं और फ्री में खाना खाएं, रोजाना शाम को 7:30 बजे से 9:30 बजे तक सभी मज़हब के जरूरतमंद लोग चाहे वो हिंदू हो, मुसलमान, सिख या इसाई के लिए शुद्ध शाकाहारी खाने का लंगर चलाया गया, रोज़ाना पांच सौ से ज़्यादा लोगों को खिलाने का इंतज़ाम किया गया है, एडम्स किचन से जुड़े लोगों के मुताबिक कोई भी सेवा देने यहां आ सकता है, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली के सहयोग से एडम्स किचन को आज एक साल हो चुके, इसी मौके पर लोगों ने एडम्स किचन में पहुंचकर जरूरतमंदों को अपने हाथों से खाना परोसा, इस आयोजन में जॉइंट कमिश्नर नवीन अरोरा भी पहुंचे।

ज्वाइंड कमिश्नर ने कहा ईश्वर करे ये ऐसे ही काम करते रहे और लोगों की जरूरतों को पूरा करते रहे..

पत्रकारों को बताते हुए जॉइंट कमिश्नर नवीन अरोरा ने कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं मौलाना खालिद रशीद का कि उन्होंने ऐसे मौके पर मुझे यहां पर शामिल किया जो इंसानों की सबसे जरूरी चीज़ है वो रोटी कपड़ा और मकान है, जिसमें से खाना और कपड़ा ये दो चीजें यहां पर दी जा रही हैं आगे बताया कि भविष्य में कभी अगर हो तो शेल्टर होम (गरीबों के ठहरने की जगह) की भी जरूरत को पूरा किया जाए ये काम बहुत अच्छा है लोगों की जरूरतों को पूरा करना और इस समय उन लोगों की जनसंख्या बहुत ज्यादा है, जिन लोगों के पास इन चीजों का अभाव है ऐसे में उनकी जरूरतों को जो संस्थाएं पूरा कर रही है, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और ईश्वर से कामना करता हूं के इस “एडम्स किचन” और एडम मॉल का एक साल पूरा हुआ है ईश्वर करे ये ऐसे ही काम करते रहे और लोगों की जरूरतों को पूरा करते रहे।

एडम्स किचन में वेज खाने का इंतजाम..

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सबको धन्यवाद देते हुए कहा की यहां पर “एडम्स किचन” में वेज खाने का इंतजाम किया गया है ताकि किसी भी धर्म समुदाय के लोग इस भोजन को ग्रहण कर सकें और एडम्स मॉल में आप ही लोगों द्वारा दिए गए कपड़ों को ड्राई क्लीन कराकर यहां पर लगा दिया जाता है और जिस गरीब या जरूरतमंद को इसकी जरूरत हो वो आए और बिना बेहिचक उन कपड़ों को पहनकर अपनी जरूरत पूरी कर ले।

अमन शांति समिति के अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने कहा कि अमन शांति समिति हमेशा इस नेक काम में मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली के साथ है और हमेशा साथ रहेगी जब भी जहां हमारी संस्था की जरूरत हो हम हाजिर हैं। इस मौके पर प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीज़ सिद्दीकी ने एडम्स किचन” और एडम्स मॉल के इस सराहनीय कार्य की खूब प्रशंसा की, आए हुए सभी लोगों ने एडम्स किचन के एक साल होने पर इस सराहनीय कार्य को सराहा जिसमे डॉ उमंग खन्ना, जावेद आलम, मौलाना नईम रहमान सिद्दीकी, जावेद आलम, गुफरान रशीद, डॉ अब्दुल अहमद, डॉ रुखसाना, मुजीब उर रहमान सिद्दीकी, उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.