diwali horizontal

दुर्गा शंकर मिश्रा यूपी के नए चीफ सेक्रेटरी बनाए गए

0 296

लखनऊ : केंद्र सरकार में सचिव IAS दुर्गा शंकर सिंह यूपी के नए मुख्य सचिव होंगे। वर्तमान में आरके तिवारी मुख्य सचिव हैं वे 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं । दुर्गा शंकर आवासन एवं शहरी विकास के सचिव यूपी कैडर के 1984 बैच के अधिकारी हैं। वे यूपी के मऊ जिले के रहने वाले हैं।

कानपुर IIT के पास आउट दुर्गा शंकर मिश्रा इससे पहले केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर गए थे। दुर्गा शंकर दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन में लंबे समय से काम कर रहे हैं। भारत सरकार के विभिन्न पदों पर तैनात रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश में तैनाती के समय नियुक्ति एवं कार्मिक/कर एवं पंजीकरण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में तैनात रह चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.