diwali horizontal

प्रयागराज में जनता दर्शन के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिया भरोसा: हर फरियादी की समस्या का होगा समाधान

0 53

प्रयागराज में जनता दर्शन के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिया भरोसा: हर फरियादी की समस्या का होगा समाधान

लखनऊ: प्रयागराज के सर्किट हाउस में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ी संख्या में आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति की हर समस्या का संतोषजनक और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो।जनता दर्शन के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी फरियादी परेशान न हो और उसे बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जवाबदेही तय की जाए और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, उत्पीड़न और अवैध कब्जों जैसे मामलों को गंभीरता से लेने और जहां आवश्यक हो वहां कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।उन्होंने महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग जनों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन मामलों का त्वरित और संवेदनशील तरीके से समाधान किया जाए।उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित फरियादियों को विश्वास दिलाया कि सरकार उनके साथ है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सभी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम में प्रयागराज के साथ-साथ आस-पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे जनता को राहत मिल सके।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि जनहित सर्वोपरि है और जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुलझाना सरकार की प्राथमिकता है।

       

Leave A Reply

Your email address will not be published.