diwali horizontal

खुदाई के दौरान करीब 11 फीट लंबा अजगर सांँप मिलने से हड़कंप मचा

0 216

इटावा : मिट्टी खुदाई के दौरान करीब 11 फीट लंबा अजगर सांँप मिलने से हड़कंप मचा, पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को काबू में किया। क्षेत्र अंतर्गत मोढ़ी गांव में स्थित ईंट भट्टा निकट गांव निवासी जवर सिंह के खेत मे मिट्टी खुदाई का कार्य चल रहा था, शनिवार की सुबह करीब 9 बजे खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी में अजगर निकल पड़ा। जिसे देख मौजूद मजदूरों में हड़कम्प मच गया। अजगर सांप निकलने की सूचना पर आसपास के कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँच गये और ग्राम प्रधान विमल कुमार आदि ने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी,जिस पर वनविभाग,स्कॉन व पुलिस कर्मियों में मौके पर पहुचकर अजगर पर काबू पाया गया,विभागीय अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए अजगर की लंबाई करीब 11 फीट की है,उसे प्राकृतिक स्थान पर छोड़ा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.