
e-Aadhaar ऐप जल्द होगी सुविधाए , सभी सेवाएँ अब आपके मोबाइल पर।
e-Aadhaar App: भारत सरकार जल्द ही आधार कार्ड को अपडेट करने की सुविधा को आसान बनाने वाली है।

सरकार की ओर से एक एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च होने वाला है, जिसके जरिए लोग अपने आधार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी,

जैसे- नाम, एड्रेस और जन्मतिथि को आसानी से अपडेट कर सकेंगे। यह ऐप यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UAIDI) बना रहा है। इसका उद्देश्य है लोगों के आधार अपडेट के काम को आसान करना, आकी उन्हें बार-बार आधार सेवा केंद्रों पर जाने की जरूरत न पड़े। आधार केंद्रों पर पहले स्लॉट बुक कराना होता है और फिर लंबी कतार में लगना पड़ता है। लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है और इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान होगा। इसका नाम फिलहाल e-Aadhaar App बताया जा रहा है। फिजिकल कार्ड न होने पर भी इससे आपका काम आसान हो सकता है।