
कौषाम्बी : प्रेसिडेंसी स्कूल एंड कालेज भरवारी में हंड्रेड डेज गोल्डन फेस का भव्य उद्घाटन हुआ। शून्य से षिखर तक पहुंचने की योजना का आगाज कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। प्रेसिडेंसी स्कूल भरवारी में एनडी कन्वेंट गर्ल्स ब्वायज इंटर कालेज मां गायत्री मेमोरियल कौषांबी प्रेसिडेंसी स्कूल भरवारी एवं भीटी के बोर्ड की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों का सेमिनार आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह तथा विषिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह रहे। समारोह का आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से हुआ। सबसे पहले मां गायत्री मेमोरियल प्रेसिडेंसी स्कूल के चेयरमैन एवं विधायक संजय कुमार गुप्ता के साथ-साथ डीएम एवं एसपी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम मां सरस्वती की वंदना के साथ आगाज हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर और यहां के पठन-पाठन की भूरी भूरी प्रषंसा किया। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सीखने वाला जीवन होता है। प्रत्येक विद्यार्थियों को अपने जीवन में संघर्ष करना चाहिए और स्वयं अपने लक्ष्य निर्धारण में स्वयं निर्णय लेना चाहिए हर हाल में चाहे जो भी परिस्थिति हो हर परिस्थितियों में विद्यार्थियों को घबराना नहीं चाहिए। जिलाधिकारी ने अपने जीवन के कई उदाहरण दिए।
उन्होने उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेरा भी छात्र काल जीवन बहुत संघर्षपूर्ण रहा मैंने हर परिस्थितियों का सामना करते हुए षिक्षा को बीच में रुकने नहीं दिया लगातार प्रयास करता रहा और 16 घंटे लगातार पढ़ाई करने के बाद अपने लक्ष्य को हासिल किया। अंत में मैंने आईपीएस की परीक्षा का परिणाम सफलता पूर्वक पास किया। आप सभी पढ़कर अपने जीवन को खुषहाल बना सकते हैं। केपीएस फाउंडर मास्टर देव बाबू ने कहा कि विद्यालय को षिक्षा के क्षेत्र में नई नई टेक्नोलाॅजी लाकर आप सभी के बीच षिक्षा का माध्यम बनाया जाएगा। हमारे विद्यालय का समस्त स्टाफ आपके साथ लगातार तत्परता से षिक्षा दे रहा है। आप सभी को षिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित कर रहा है केपीएस फाउंडर मास्टर देव बाबू ने सभी षिक्षकों का अभिवादन किया।
केपीएस प्रिंसिपल सीमा पवार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह बोर्ड परीक्षा आपके जीवन की कामयाबी की घड़ी है। इस परीक्षा को लेकर हमने टाइम मैनेजमेंट और कैरियर काउंसलिंग जैसी व्यवस्था की है। जिससे आप सभी को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के अवसर प्राप्त होंग। साथ ही एनडी कान्वेंट के प्रिंसिपल डाक्टर मयंक मिश्रा ने कहा कि यह बच्चे ही यहां की गुणवत्ता पूर्ण षिक्षा प्राप्त कर के अपने माता-पिता के सपनों को साकार करेंगे साथ ही रिजोनेंस टीम से संजय सिंह मैथ एक्सपर्ट ने बच्चों को बताया कि परीक्षा काल में कम से कम टाइम में किस तरह अच्छे से अच्छे अंक हासिल किए जा सकता हैं और सुरेंद्र सिंह यादव रिजोनेंस के सेंटर हेड ने बच्चों से संवाद किया और कहा कि हमारी टीम आप सभी के लिए प्रिंटेड नोट तैयार कर बोर्ड में सफलता के लिए सहयोग करेगी इस कार्यक्रम में समस्त षिक्षकगण सहित उपस्थित रहे।