
अयोध्या। कालिका हवेली के कर्मचारियों द्वारा वकीलों से मारपीट मामले में कालिका हवेली के खिलाफ वकीलों ने कल भी धरना प्रदर्शन किया। कचहरी के सामने के मुख्य मार्ग को जाम दो घंटे तक जाम करके आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। अंततः बार अधिवक्ता संघ का आंदोलन रंग लाया और कालिका हवेली रेस्टोरेंट के प्रबंधक विजय प्रताप सिंह सहित पांच आरोपियों को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया। कालिका हवेली के प्रबंधक व कर्मचारी वकीलों के साथ मारपीट व प्राणघातक के आरोपी थे। 4 दिन पूर्व खाना खाने गए वकीलों से कालिका हवेली रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के द्वारा मारपीट की गई थी।प्रबंधक व कर्मचारियों के खिलाफ थाना कैंट में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पिछले दो दिनों से वकील लगातार आंदोलन कर रहे थे।
आगे की कार्ययोजना आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की दशा में कल बार एसोसिएशन फैजाबाद के अध्यक्ष कालिका मिश्रा की अगुवाई में हजारों वकीलों के साथ कैंट थाने के घेराव का कार्यक्रम था लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब कल अधिवक्ता संघ की मीटिंग के बाद ही आगे की रणनीति तैयार होगी।