diwali horizontal

नॉर्थईस्ट में हो रही भारी बारिश की वजह से आठ लोगों की जान चली गई

0 152

असम :  भारी बारिश की वजह से कम से कम आठ लोगों की जान चली गई अधिकारियों के मुताबिक असम के डीमा हसाओ जिले में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से कई रेलवे स्टेशन बंद रहे। उन्होंने कहा कि विपरीत हालात में सुदूर इलाकों में रहने वाले करीब दो लाख लोगों का संपर्क बाकी राज्य से कट गया। पानी के तेज बहाव की वजह से पुल और सड़कें या तो टूट गए या बह गए।

लोगों की मदद के लिए सेना ने हेलिकॉप्टर तैनात किए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी भारी बारिश और कटाव की वजह से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। राज्य की राजधानी ईटानगर में एक घर ढहने की वजह से दो की मौत हो गई। इसके अलावा भूस्खलन की वजह से दो मजदूरों की मौत हो गई। असम में भी चार लोगों की मौत की खबर है।

मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक इस क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान जताया है। बता दें कि भारत के हिमालयी क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन सामान्य बात है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से अब बाढ़ की समस्या ज्यादा हो गई है। 2020 में उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से कम से कम 200 लोगों की मौत हो गई थी। 2013 की त्रासदी में वहां हजारों लोग मारे गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.