diwali horizontal

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ का आठवां चरण शुरू — 41 टीमों के बीच होगी फुटबॉल की जंग, युवा खिलाड़ियों में दिखा जोश

0 54

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ का आठवां चरण शुरू — 41 टीमों के बीच होगी फुटबॉल की जंग, युवा खिलाड़ियों में दिखा जोश

लखनऊ: “खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवन का प्रशिक्षण हैं। यह अनुशासन, टीम भावना, सहयोग और आत्मविश्वास सिखाते हैं। जब युवा खेल मैदान में उतरते हैं, तो वे केवल जीतने नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की शक्ति प्राप्त करते हैं।” — यह प्रेरणादायक विचार सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शनिवार को अपने आशियाना स्थित आवास पर आयोजित ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ के आठवें चरण के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। इस दौरान सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत फुटबॉल टूर्नामेंट के ड्रा एंड फिक्सचर मीट में टीमों के बीच मैचों का शेड्यूल भी तय किया गया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता में कुल 41 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें 22 इंटर स्कूल और 19 इंटर क्लब टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ आगामी 3 नवम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे जय जगत पार्क, कानपुर रोड पर राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा की उपस्थिति में किया जाएगा। यह आयोजन न केवल लखनऊ के युवा खिलाड़ियों के लिए खेल मंच प्रदान करेगा, बल्कि खेल भावना और सामाजिक एकता का संदेश भी देगा।इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने देश के सामने खड़ी दो प्रमुख चुनौतियों — बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं और समाज में फैल रहे जातिवाद, भाषावाद एवं क्षेत्रवाद — का उल्लेख करते हुए कहा कि खेल इन सभी का समाधान प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो शरीर और मन दोनों को सशक्त बनाते हैं और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं।सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ आज लखनऊ की सबसे बड़ी खेल प्रतिस्पर्धा बन चुकी है। इस लीग की शुरुआत तीन वर्ष पूर्व डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवाओं को खेलों के माध्यम से प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को सम्मानित करने के उद्देश्य से की थी। अब तक इसके सात चरणों में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसे खेलों के अनेक टूर्नामेंट सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से 10,000 से अधिक युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, जिससे खेल संस्कृति को नई दिशा मिली है।कार्यक्रम में भाजपा नेता शंकरी सिंह, मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य, शिव शंकर विश्वकर्मा, के.के. श्रीवास्तव, रमा शंकर त्रिपाठी, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, बृजमोहन शर्मा, राम नरेश रावत, सौरभ सिंह मोनू, कमलेश सिंह, संजीव अवस्थी, के.एन. सिंह, विमल तिवारी, मनोज रावत, हिमांशु अंबेडकर, कमलेश प्रताप सिंह, रीना उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, सुमन सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का माध्यम है, बल्कि युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का भी प्रयास है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.