
बांगरमऊ,उन्नाव : नगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति में अतिथि विश्राम गृह में बड़े बाबू व चतुर्थ श्रेणी तथा मंडी इंस्पेक्टर का कब्जा बना हुआ है जबकि आवास खाली पड़े हैं फिर भी दबंगई से कब्जा करके रखे हुए हैं यह विश्राम गृह अतिथियों के लिए बनाया गया है ना कि कर्मचारियों के लिए यह सब जानकर भी मनमानी तरीके से कब्जा कर रखें हैं नगर के संडीला रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में अतिथि विश्राम गृह बना हुआ है जो अतिथि के लिए बनाया गया है और इसमें बड़े बाबू विपिन तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गौतम व मंडी इंस्पेक्टर पांडेय कब्जा जमाए हुए जबकि अतिथि ग्रह खाली रहना चाहिए किसी भी समय कोई अतिथि अतिथि गृह में ठहर सकता है मगर मनमानी के चलते यह लोग कब्जा किए हुए हैं जबकि मंडी में बने आवाज खाली पड़े फिर भी उन आवासों में ना रह कर विश्राम ग्रह पर कब्जा जमाए हुए शासन-प्रशासन जान कर भी अंजान बना हुआ।