diwali horizontal

ट्रेन के आगे कूदकर अधेड़ ने की आत्महत्या

0 150

 

काकोरी लखनऊ : काकोरी कोतवाली के बाजनगर गांव में एक अधेड़ आदमी ने गुरुवार की सुबह 10 बजे के आसपास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काकोरी रेलवे स्टेशन से लगभग 10 बजे से गुजरने वाली किसान एक्सप्रेस 03308 के ड्राइवर ने काकोरी रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि एक आदमी गुजर रही किसान एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गया है।

स्टेशन मास्टर ने तत्काल वहां से गुजरने वाले लोको इंजन के ड्राइवर अरुण श्रीवास्तव को मेमो जारी कर लाइन क्लियर करने का तत्काल आदेश दिया और आरपीएफ चौकी काकोरी व काकोरी कोतवाली को तत्काल अवगत कराया फल स्वरूप मौके पर पहुंच कर उप निरीक्षक प्रेमलाल ने जांच पड़ताल शुरू की।मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र या कोई अन्य सामान बरामद नहीं हो सका जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक ने नीली चेकदार शर्ट,गरम बनियान अंदर सफेद बनियान और नीले रंग की चड्डी पहन रखी थी। उप निरीक्षक प्रेमलाल ने मौके पर शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उपस्थित भीड़ में किसी से भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। काकोरी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे शिनाख्त की कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.