
ऊंचाहार/रायबरेली : क्षेत्र के डाकपुर मजरे उमरन गांव निवासी बुजुर्ग साइकिल लेकर घर से निकला था। बीकरगढ़ चौराहे के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से बुजुर्ग को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। रोहनिया विकास क्षेत्र के डाकपुर मजरे उमरन गांव निवासी रामशंकर उर्फ बैताली 65 बृहस्पतिवार की दोपहर घर से साइकिल पर सरसों लेकर तेल पेराई के लिए ऊंचाहार गये हुए थे। और वापस लौटते वक्त ऊंचाहार सलोन मार्ग पर बीकर गढ चौराहे के पास साइकिल लेकर सड़क किनारे पड़ा मिला।
बेहोशी की हालत में राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसको मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ एमके शर्मा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग रामशंकर की मृत्यु हो चुकी थी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है ,तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी