
श्रीराम मन्दिर के लिए अपनी सत्ता व पद त्यागने वाले मुख्यमंत्री कल्याण सिंह हमेशा याद किये जायेंगे।
पुरवा-उन्नाव : उन्नाव की वीर वसुंधरा पर जन्में अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का बलिदान दिवस मनाया गया तो वहीं दूसरी ओर भगवान श्रीराम के अनन्य उपासक व सच्चे जननायक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की शोक सभा हुई। संत मीताशाह मंदिर परिसर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने अमर शहीद व प्रेरणा स्रोत जननेता के जीवन को समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी बताते हुए विचार प्रस्तुत किये।अध्यक्षता चेयरमैन रेनू गुप्ता व संचालन अधिवक्ता रामविशुन लोधी द्वारा किया गया। गौरतलब है कि उन्नाव जिले के ग्राम चंदिकाखेड़ा की धरती पर एक किसान परिवार में सन 1903 में जन्में अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व क्रांतिकारियों में थे जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए अमीनाबाद पार्क (लखनऊ) में पेड़ पर चढ़कर तिरंगा फहराया था और भारत माता की जयघोष के साथ 23 अगस्त 1935 को अंग्रेजों की गोली का शिकार होकर बलिदान हो गए। अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करके जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए आयोजन के मुख्य अतिथि विनोद लोधी ने कहा कि भारत भूमि क्रन्तिकारियों की जननी है, शहीद गुलाब सिंह लोधी हम सबके प्रेरणास्रोत है। वहीं बाबू कल्याण सिंह से अपनी निकटता,पार्टी एवं राष्ट्र के प्रति उनके त्याग व समर्पण के तमाम जीवंत उदारहण दिए। शिक्षक से नेता और हाल ही लखनऊ कैंट विधान सभा के प्रभारी बनाये गए अमर नाथ लोधी ने कहा कि- 23 अगस्त 1935 को बाबू गुलाब सिंह लोधी देश के लिए बलिदान हुए और 1932 में बाबू कल्याण सिंह जी का अवतरण हुआ।बाबू जी ने श्रीराम व श्रीराम मंदिर के लिए अपनी सरकार व अपने आप को समर्पित किया, हमारे समाज को नई पहचान दी, वह हम सबके लिए सदैव प्रेरणा श्रोत रहेंगे।
अमर शहीद के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करने व बाबू कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने आए लोगों मेसे पुष्पमित्र मिश्रा,संजय त्रिपाठी,प्रमोद कश्यप,राजू साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र लोधी,पतारीप्रजापति,धुन्नर लोधी,रंजीत राजपूत,विश्राम सिंह लोधी आदि ने सम्बोधित किया। पुरवा चेयरमैन बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जननायक व अमर शहीद दोनों महापुरुषों के त्यागमयी जीवन को राष्ट्र एवं समाज के लिए पाथेय बताया। इस अवसर पर जयप्रकाश पाण्डेय,अयोध्या प्रसादलोधी,प्रेमशंकर साहू, राहुल लोधी,स्वयंवर लोधी,अनिल शुक्ल, गोकरन शुक्ल,ओमप्रकाश लोधी,सुशील गोस्वामी सहित भारी तादात में मौजूद लोगों ने दोनों त्यागी महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।