
विकास योजनाओं की प्रगति को गतिशील बनाये जाने पर दिया जोर,धान क्रय केन्द्र बौनामऊ में किसानों का धान की खरीद की देखी हकीकतः
-स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सामुदायिक शौचालय की दी गई चाभी,ग्राम गुरधरी में बनाये जा रहे मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षणः
उन्नाव : मुकुल सिंघल आईएएस नोड़ल अधिकारी,अपर मुख्य सचिव नियुक्त एवं कार्मिक विभाग उ0प्र0 शासन,लखनऊ मंगलवार को जनपदीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद के कई विभिन्न सार्वजनिक स्थलों,धान क्रय केन्द्र एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया,नोड़ल अधिकारी अपर मुख्य सचिव नियुक्त एवं कार्मिक विभाग उ0प्र0 शासन, लखनऊ ने सर्वप्रथम नगर में स्थापित आईटीआई में बन रहे निर्माणाधीन बिल्ड़िग का बारीकी से निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य आईटीआई विजय कान्त वर्मा से आईटीआई में चल रहे विभिन्न ट्रेडो के बारे में जानकारी हासिल की, हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता के बारे में यूपीपीसीएल कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नही होनी चाहिये पीसीएफ द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति बौनामऊ में स्थापित धान क्रय केन्द्र का बारीकी से राजीव कुलश्रेष्ठ,जिला विपणन अधिकारी से जनपद में हो रही
धान खरीद एवं लक्ष्य के सापेक्ष्य हुई प्रगति के बारे में जानकारी ली बताया गया कि किसानों का धान प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जा रही है उन्होंने समय से किसानों का धान क्रय करने एवं किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये गये नादाखेड़ा के किसान सत्यदेव सिंह से भी धान क्रय सम्बन्धी व्यवहारिक जानकारी ली।
नोड़ल अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सफीपुर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र के सभी वार्डो ओपीडी आदि का निरीक्षण किया। कोविड-19 के बारे में किये गये कार्यो की जानकारी ली अस्पताल परिसर की साफ-सफाई से प्रशन्न होकर सफाई कर्मी सागर को धनराशि देकर उत्साहवर्धन किया। तथा आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित चिकित्साधिकारियों को दिये इसके उपरान्त ब्लाक सफीपुर का भी स्थलीय निरीक्षण किया राष्टीªय ग्रामीण आजीविका मिशन,स्वच्छ भारत मिशन एवं गरीब कल्याण रोजगार अभियान योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को सामुदायिक शौचालय की चाभी एवं 09 हजार रूपये की चेक कई महिलाओं को दी गई तथा सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन पत्र भी उपस्थित महिलाओं को दिया गया।
अपर मुख्य सचिव नियुक्त एवं कार्मिक विभाग उ0प्र0 शासन, लखनऊ अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ही विधान सभा क्षेत्र सफीपुर के अन्तर्गत यू0पी0 प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि0 निर्माण ईकाई द्वारा बनाये जा रहे रूपये 499.99 लाख की धनराशि से ग्राम गुरधरी में बनाये जा रहे मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। बताया गया कि बाउन्ड्रीवाल का निर्माण एवं मल्टीपरपज हाल की नीव का कार्य प्रगति पर है इस स्टेड़ियम में बाउन्ड्रीवाल का निर्माण,मल्टीपर्पज स्पोर्ट हाल, रनिंग टैªक,गार्ड कक्ष आदि का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है इस अवसर पर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, उप जिलाधिकारी हसनगंज,सफीपुर विकास से जुडे अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।