
कानपुर : बी एल गुलाबिया के संयोजक नियुक्त किए जाने पर श्रम विभाग कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभात मिश्रा एंव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद नगर के अध्यक्ष देवार्षि दुबे, मन्त्री उदय राज सिंह यादव, मेवालाल कनौजिया, मण्डल अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव तथा संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललितेश तिवारी, अजय कुमार बाल्मीकि के चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा-कानपुर के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार मधुर, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त करते पेंशनर्स की मांगों के लिए संघर्षशील नेता बताया, इनके नेतृत्व में पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान होना सम्भव है।