diwali horizontal

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में ताला लगाकर कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन

0 209

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी के राजधानी लखनऊ के प्रदेश कार्यालय बिजली और पानी का कनेक्शन काट देने की वजह से वहां रहने वाले लोगों ने हंगामा कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ताला लगाकर कर्मचारी हंगामा कर रहे हैं। हंगामा करने वाले कर्मचारी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के ड्राइवर समेत अन्य काम करने वाले हैं।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में हंगामा

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय के पीछे बने कर्मचारियों के आवास में कई दशकों से रह रहे दर्जन भर परिवार कांग्रेस के प्रबंधन के फैसले से नाराज प्रदेश कार्यालय में ताला लगाकर हंगामा कर रहे हैं। आरोप है कि कर्मचारियों से जगह छोड़ने के लिए जबरन दबाव बनाया जा रहा है। जिसको लेकर वह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हंगामा करने वाले खुद को कांग्रेस का सदस्य बता रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि उनमे से कई लोगों को पार्टी से बाहर किया जा चुका है।

क्या कह रहे कर्मचारी

कर्मचारियों का कहना है कि 20 साल से वह कार्यालय की और कांग्रेस की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें कांग्रेस कार्यालय से बाहर कर देना उनके साथ अन्याय हो रहा है। उनका कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से भी बात हुई लेकिन वह भी कर्मचारियों की मांग को मानने के लिए तैयार नहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.