diwali horizontal

4 महीने से नहीं मिली सैलरी तो कर्मचारियों ने बंद किया स्टेट कोविड-19 कंट्रोल रूम का कामकाज।

0 194

उत्तर प्रदेश :  में स्टेट कोविड-19 कंट्रोल रूम एंड कमांड सेंटर में गुरुवार को कर्मचारियों ने चार महीने से सैलरी नहीं मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया करीब एक घंटे तक उन्होंने कोरोना से संबंधित मामलों को लेकर आने वाले कॉल्स को रिसीव नहीं किया। ऐसे में घर पर कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग से संबंधित कामकाज बंद रहा। हालांकि, जैसे-तैसे करके कर्मचारियों को मनाया गया और उन्हें जल्द वेतन देने का आश्वासन भी दिया गया। जानकारी के अनुसार, देर शाम जब स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत बातचीत के लिए कर्मचारियों को बुलाया। जल्द सैलरी देने का आश्वासन मिलने पर कर्मचारी मान गए जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 1.68 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।

अभी तक 2.09 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट यूपी में ही हुए हैं। लोगों से अपील की है कि वह दो गज की शारीरिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करें, मास्क जरूर पहनें और बेवजह घर से बाहर न निकलें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.