
प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला 20 फरवरी को
कानपुर : प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय जी.टी.रोड में आगामी 20 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें 1183 रिक्तियों हेतु 10 कंपनियां प्रतिभाग करने आ रही हैं। यह जानकारी प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक (सेवा) एस.पी.द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि मेले में 18 वर्ष से 55 वर्ष तक के पुरुष व महिलाएं जिनकी योग्यता कक्षा आठ से परास्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण है वह अपनी योग्यता अनुसार सुपरवाइजर टीम लीडर असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ब्रांच मैनेजर सेल्स ऑफिसर सेल्स कंसलटेंट टेक्नीशियन सेल्स एग्जीक्यूटिव फार वोडाफोन आइडिया पार्सल डिलीवरी ब्वॉय फॉर फ्लिपकार्ट फूड डिलीवरी ब्वॉय, फील्ड सेल्स एसोसिएट इंश्योरेंस एडवाइजर वेलनेस एडवाइजर एचआर एग्जीक्यूटिव आरोप टेक्नीशियन एल. जी.ई. बी. डी.ई. आदि पदों हेतु प्रतिभाग कर रही कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 17 फरवरी से 19 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे तक कार्यालय में अपनी सी.वी./बायोडाटा तथा ऑनलाइन पंजीयन कार्ड की छाया प्रति के साथ जमा कर सकते हैं या विभाग के पोर्टल पर भी भेज सकते हैं
सहायक निदेशक ने बताया कि रोजगार मेले में पंकज इंटरप्राइजेज श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कानपुर नेशनल टेक्निकल इंस्टीट्यूट शिवांगी लाजिसि्टक कानपुर (फ्लिपकार्ट एवं वोडाफोन) श्रेया इंटरप्राइजेज प्राइवेट( स्वीगी) तिकोना इन्फीनेट प्रा. लिए कानपुर एसबीआई लाइफ मगध एग्रोटेक जौनपुर,पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लिएक्जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्रतिभाग करेंगी ।