diwali horizontal

अलीगंज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन, 21 अभ्यर्थियों का सफ़ल चयन

0 588

अलीगंज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन, 21 अभ्यर्थियों का सफल चयन।

 

लखनऊ, 21 जून 2025 (नज़र मेहदी, संपादक):

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया था

 

संस्थान के प्राचार्य  राज कुमार यादव ने बताया कि यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार संस्थान में केम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए । यह कार्यक्रम टाटा मोटर्स, पंतनगर की सहभागिता में संपन्न हुआ।

इस रोजगार मेले में एम० ए० फॅन ट्रेनिंग काउंसलिंग एण्ड प्लेसमेंट ऑफिसर के सहयोग से कुल 28 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा 21 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को ₹11,951 से लेकर ₹13,409 तक का मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी।

रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसे सफल बनाने में श्री जेठा यादव एवं अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.