diwali horizontal

राजकीय आईटीआई अलीगंज में मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत रोजगार मेला आयोजित, 126 अभ्यर्थियों का चयन

0 60

राजकीय आईटीआई अलीगंज में मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत रोजगार मेला आयोजित, 126 अभ्यर्थियों का चयन

लखनऊ: लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज में मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस मेले में सुजुकी मोटर्स, हीरो मोटोकार्प, वी विन लिमिटेड, सुजलान एनर्जी, पंकज इंटरप्राइजेज, डीलक्स बियरिंग, एसएएसवी लिमिटेड और पेटीएम सहित कुल आठ प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण, परामर्श एवं प्लेसमेंट अधिकारी एम.ए. खाँ ने बताया कि इन कंपनियों द्वारा आयोजित साक्षात्कार के माध्यम से कुल 126 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को 12 से 27 हजार रुपए प्रति माह वेतन के साथ अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।जो अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में चयनित नहीं हो सके, वे आगामी 9 जून 2025 को संस्थान परिसर में आयोजित होने वाले कैम्पस ड्राइव में भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले के सफल आयोजन में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के मकबूल कादिर, जेड रहमान और ग्रे सिम फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.