
प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों के साथ की बैठक
लखनऊ : भाजपा लखनऊ महानगर के मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को बैठक की। महानगर में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप सब अपने मंडल को एक सक्षम मंडल बनाएं। सक्षम मंडल से तात्पर्य जिस मंडल की और सेक्टरों की महीने में दो तथा बूथ समितियों की महीने में एक बार नियमित बैठक होती हो उसे सक्रिय मंडल कहते हैं। कहा कि रविवार को जब मन की बात कार्यक्रम आता है तो उसे अपने बूथ समिति के साथ बैठकर सुने और उसके बाद वहीं पर बूथ समिति की बैठक कर संगठन की चर्चा करें।
मंडल प्रभारी से कहा कि वह महीने में कम से कम चार दिन मंडल में प्रवास करे। मंडल प्रभारी को मंडल की दोनों बैठकों में जाना अनिवार्य है। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता सदैव जमीनी रूप से जुड़ कर पार्टी को मजबूत करने में संघर्षरत रहते हैं और आज जमीन पर बैठकर ही बैठक भी कर रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से लखनऊ महानगर प्रभारीध् प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मंडल प्रभारी मनोहर सिंह, राजीव मिश्रा, अमित गुप्ता, मान सिंह, सुषमा खर्कवाल, राकेश श्रीवास्तव, साकेत शर्मा, ओपी श्रीवास्तव सहित सभी मंडल प्रभारी वा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।