diwali horizontal

कोविड -19 से बचाव के लिए पोत्साहित करें:‌जिलाधिकारि

0 86

हमीरपुर : आज जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल के कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत अधिक से अधिक लोगो को वैक्सीनेशन हेतु प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने कहा कि संक्रामक रोगों से बचाव हेतु प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाए । कोविड-19 के रोकथाम के दृष्टिगत नियमित रूप से सैंपलिंग किया जाए जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर अवलोकन किया तथा मरीजो एवं तीमारदारों से अस्पताल की सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया

इस मौके पर उन्होंने अस्पताल की लिफ्ट का मौके पर जाकर मुआयना किया तथा लिफ्ट को तत्काल सही कराकर क्रियाशील करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की और अच्छी व्यवस्था करने के निर्देश दिए । इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके रावत ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश चंद्रा , सीएमएस डॉ विनय प्रकाश तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.