diwali horizontal

यूपी में मनाया गया ‘अभियंता दिवस’, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और बृजेश सिंह ने इंजीनियरों को किया सम्मानित

0 56

यूपी में मनाया गया ‘अभियंता दिवस’, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और बृजेश सिंह ने इंजीनियरों को किया सम्मानित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन ने आज भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के 165वें जन्मदिन के अवसर पर ‘अभियंता दिवस समारोह’ का आयोजन किया। यह समारोह लोक निर्माण विभाग (PWD) परिसर स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में हुआ। इस मौके पर यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।समारोह की शुरुआत में, राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने PWD परिसर में विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने प्रेक्षागृह में एसोसिएशन द्वारा स्थापित विश्वेश्वरैया की 3D-मुद्रित फाइबरग्लास प्रतिमा का अनावरण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.