
महाचक्रवात की एंट्री! जून से बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट!
मानसून का आगमन समय से पहले हो चुका है. इस वजह से केरल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. अरब सागर में उथल-पुथल के चलते महाराष्ट्र, गुजरात और गोव में भी बरसात हो रही मौसम विभाग की चेतावनी पूरी तरह से सच साबित हुई. दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार आधी रात के बाद मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया. आंधी-तूफान के बाद रविवार सुबह चार बजे के बाद भी बारिश होती रही. दिनभर उमस वाली गर्मी से परेशान रहे दिल्लीवालों के लिए रविवार 25 मई 2025 का दिन सुहावना रहने वाला है.
दूसरी तरफ, अरब सागर में लो प्रेशर और केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय से पहुंचने के बाद से मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई. दिल्ली और आसपास के इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली और मूसलाधार बारिश भी होने लगी. शनिवार देर रात को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार तड़के तक चलता रहा. रविवार सुबह को भी रिमझिम बारिश होती रही. इससे पहले मौसम में बदलाव की संभावना को देखते हुए आईएमडी ने लोगों को खुली जगहों से बचने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की चेतावनी दी थी. उन्होंने नागरिकों से कमज़ोर दीवारों से भी दूर रहने हिदायत दी है बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है.

सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दक्षिण गुजरात और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश व गरज-चमक संभव है.