diwali horizontal

इनामी बदमाश बद्दो के विरुद्ध बड़ी करवाई, आलीशान कोठी कुर्क, ढ़ोल नगाड़ों के साथ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस

0 185

मेरठ. यूपी के मेरठ में पुलिस कस्टडी से भागा ढाई लाख रुपए का इनामी कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो की कोठी को मेरठ पुलिस ने आज शनिवार सुबह कुर्क कर लिया. टीपीनगर पुलिस ढोल नगाड़े बजाते हुई बद्दो की कोठी पर पहुंची और सारा सामान कुर्क कर के ले गई. इस कार्रवाई को आईपीएस एएसपी कृष्ण बिश्नोई और ब्रह्मपुरी सीओ अमित कुमार राय ने अपने नेतृत्व में अंजाम दिया ब्रह्मपुरी और टीपीनगर थाना पुलिस पंजाबीपुरा में पहुंची. पुलिस को घर के भीतर बदन सिंह बद्दो की बहन मौजूद मिली. कुर्की से पहले मकान के सभी दस्तावेजों की पुलिस जांच कर चुकी थी. दस्तावेजों में यह मकान बद्दो के नाम पर है. पुलिस ने अदालत का कुर्की आदेश पढ़कर सुनाया.

इसके बाद कोठी और उसके भीतर मौजूद सभी सामान को कुर्क कर लिया गया. पुलिस ने कई गाड़ियां मे भरकर कोठी से सामान बाहर निकाला. बताते चले कि पश्चिमी यूपी का कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को पूर्वांचल से गाजियाबाद में पेशी पर आया था, जो पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मुकुट महल होटल पहुंचा और फरार हो गया. तभी से पुलिस व एसटीएफ को बद्दो का सुराग नहीं मिला बद्दो पर ढाई लाख का इनाम है. एसएसपी ने बद्दो की तलाश और कार्रवाई का ज़िम्मा एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को सौपा है. बद्दो के करीबियों के खिलाफ पुलिस सबूत ढूढ़ रही है, जो उसे संरक्षण देते थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.