diwali horizontal

बीबीएयू में संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण होने पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

0 54

बीबीएयू में संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण होने पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के विधि विभाग में सोमवार को संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था – “सतत भविष्य के लिए युवा सशक्तिकरण: हरित कौशल को बढ़ावा देने में भारतीय संविधान की भूमिका”। यह आयोजन विधि विभाग की विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सुदर्शन वर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरणीय चेतना, सतत विकास की अवधारणा और संवैधानिक प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतिभागियों ने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों और निदेशक सिद्धांतों में निहित पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रावधानों पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण और हरित प्रौद्योगिकी जैसे विषयों पर भी रचनात्मक और तर्कपूर्ण प्रस्तुतियां दीं।प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रतिभागियों की विषय की गहन समझ, मौलिकता, तर्कशक्ति और प्रस्तुति कौशल के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. खुशनुमा बानो, डॉ. शष्या मिश्रा सहित अन्य शिक्षक और विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.