diwali horizontal

एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बड्डूपुर प्रभारी के स्वागत में लगे लोग

0 199

बाराबंकी :  पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने जनपद में एक तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए कई थाना प्रभारी तथा चैकी प्रभारी, उप निरीक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए स्थानांतरित किया, आपको बता दें कि उमरा चैकी पर चैकी प्रभारी के रूप में तैनात रहे गजेंद्र प्रताप सिंह जो इसी फेरबदल में बड्डूपुर थाना प्रभारी बना दिए गए, जिनके स्वागत के लिए क्षेत्र के दर्जनों समाजसेवी व युवाओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया था लेकिन करीब 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह से मिलने वालों का ताता लगा रहा, क्षेत्र की जनता गजेंद्र प्रताप सिंह की कार्यशैली को देखकर तारीफ कर रही है और कह रही है कि गजेंद्र प्रताप सिंह थाना प्रभारी बहुत ही मिलनसार होने के साथ-साथ अपनी ड्यूटी को बहुत ही जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं,

गजेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्र में गश्त के साथ-साथ समय-समय पर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी के द्वारा दिए गए निर्देशों को बखूबी निभाते हैं, गजेंद्र प्रताप सुबह से करीब 12 बजे तक लोगों की जन समस्याएं सुनते हैं उसके बाद क्षेत्र की अधिक जानकारी के लिए निकलकर क्षेत्र में और मजबूती बना रहे हैं, जिन की कार्यशैली देखकर क्षेत्र की जनता काफी ज्यादा खुश नजर आती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.