diwali horizontal

सात माह बाद भी पुरवा को नहीं मिला बीडीओ,सप्ताह में एक दिन के लिए ही आते है प्रभारी बीडिओ।

0 169

 

-अधिकारी के न होने से समस्याओ का अम्बार,नियुक्ती को लेकर उदासीन है जनप्रतिनिधि व अधिकारी।

पुरवा,उन्नाव  : खण्ड विकास अधिकारी की कुर्सी पिछले सात माह से खाली है नतीजा आप समझ सकतें हैं अधिकारी के न होने से अनुशासनहीनता, विकास योजनाओं घालमेल बेलगाम के साथ जनसमस्यों का निश्तारण मजाक बन गया है प्रभारी बीडीओ पीडी जनार्दन सिंह का कहना है कि सप्ताह में एक दिन आकर वह समस्याएं निपटा देते हैं,गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उपस्तिथि का औचक निरीक्षण दो दिन पहले किया गया था जिसमे अकेले विकास खण्ड पुरवा के सभी अधिकारी व कर्मचारी गायब मिले थे

ब्लाक की भयावह तश्वीर देख एसडीएम राजेश चैरसिया ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया है बतातें चलें कि सात माह से खण्ड विकास अधिकारी की कुर्सी खाली है यह बात न सिर्फ आलाधिकारी जानतें हैं बल्कि इलाके के जनप्रतिनिधि भी वाकिब है हैरानी की बात यह कि अधिकारी के न होने से ब्लाक के ज्यादातर कर्मचारी अनुशासनहीन हो गयें है अपवाद स्वरूप एक दो को छोड़ दें तो ज्यादातर के आने जाने का समय निश्चित नहीं हैं जनसमस्याओं का निश्तारण रामभरोसे है,ब्रहस्पतिवार को 12ः20 पर हमने ब्लाक की हकीकत जांची प्रभारी बीडीओ गायब थे इस संदर्भ में जरिये दूरभाष उन्होंने बताया कि उनके पास जिले की जिम्मेदारी है आने के लिए सप्ताह में एक दिन ही निर्धारित है,सो वह समय से आकर जरूरी काम निपटाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.