diwali horizontal

पूर्व सैनिकों और आश्रितों को अब मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं।

0 65

पूर्व सैनिकों और आश्रितों को अब मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं।

Lucknow News:एक्स-सर्विसमेन कॉन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) में बड़ा अस्पताल शामिल किया गया लखनऊ प्रमुख संवाददाता पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में, एक्स-सर्विसमेन कॉन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) में शहीद पथ के पास स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं वाले निजी अस्पताल, लखनऊ को शामिल किया गया।

 

इस अवसर पर सेना एवं अस्पताल के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में सेना की ओर से मेजर जनरल सलिल सेठ, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया ने प्रतिनिधित्व किया, जबकि अस्पताल की ओर से मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर एवं विभिन्न विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

 

यह अस्पताल, लखनऊ क्षेत्र का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है। इसके ईसीएचएस में शामिल होने से लगभग पांच लाख पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित लाभान्वित होंगे। यह सुविधा न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि बिहार सहित आस-पास के राज्यों के लाभार्थियों के लिए भी उपलब्ध होगी। अब तक पूर्व सैनिकों को उच्च स्तरीय चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार के लिए दिल्ली अथवा गुरुग्राम जाना पड़ता था। लखनऊ स्थित अस्पताल के ईसीएचएस पैनल में शामिल होने से यह सभी सेवाएं अब लखनऊ में ही उपलब्ध होंगी। अस्पताल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जॉइंट रिप्लेसमेंट, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी केयर, क्रिटिकल केयर, एनेस्थीसिया, यूरोलॉजी, गाइनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, पल्मोनोलॉजी, रेडियोलॉजी, लैब सर्विसेज, ब्लड बैंक, डेंटल, फिजियोथेरेपी, डायटेटिक्स एवं एम्बुलेंस जैसी सेवाएं मिलेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.