diwali horizontal

बिजली व्यवस्था को लेकी अधिशाषी अभियंता ने किया भ्रमण

0 195

रामनगर, बाराबंकी :  बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार को कस्बे के मोहल्ला केसरीपुर में अधिशाषी अभियंता बिजली व चेयरमैन द्वारा भ्रमण कर बिजली समस्या देखी गई और जनता को उनके निदान का भरोसा दिया गया। नगर पंचायत रामनगर के मोहल्ला केसरीपुर, कादिराबाद एक वार्ड नंबर 2 के नाम से जाना जाता है जो नगर पंचायत का हिस्सा है। यहां कस्बाई  बिजली सुविधाएं नहीं है क्योंकि बिजली यहां गनेशपुर फीडर द्वारा दी जा रही है जो ग्रामीण है। बीच में रेलवे लाइन होने के कारण रामनगर फीडर से बिजली सप्लाई नहीं हो पाती है। इसी वजह से अधिकारी यह जानते हैं कि यह गांव नगर पंचायत का हिस्सा नहीं है बल्कि यह कोई एक गांव है। इसी भ्रम में जब नगर में जर्जर तार केबल में बदल रहे थे, खम्भे गड़ रहे थे तो यह मोहल्ला छूट गया।

 

यहां बिजली के खंभे बदले नही गए केबल तार नहीं लगाए गए जबकि नगर क्षेत्र में योजना पूर्व में चली थी। तमाम तरह की शिकायतों के बाद चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी द्वारा अधिशाषी अभियंता रामनगर हर्षित श्रीवास्तव को बुलाकर गुरुवार को मोहल्ले का भ्रमण कराया गया। दोनों लोगों ने लटकते तार, जर्जर तार, टेढ़े खंभे व छत से गुजरे तार आदि  देखे। जनता की समस्याएं भी सुनी । अधिशाषी अभियंता ने कहा कि यंहा भी पूर्व में नगर के साथ ही  केबल तार लगाने चाहिए थे लेकिन कहीं भृम  की वजह से काम नहीं हो सका है ।इसके लिए प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों को भेजेंगे और छोटी-मोटी समस्याएं जो उनके स्तर की हैं वे हल कर देंगे। वार्ड वसियो ने कहा कि जो तार लटक रहे हैं और जो छतों पर हैं उन्हें तो तुरंत बदलवा दिया जाए जिसे चेयरमैन ने भी कहा कि इस समस्या का समाधान जरूरी है। वार्ड के सभासद विमलेश कुमार द्वारा बताया गया कि पूर्व  में एसडीओ से कहा भी गया था लेकिन कोई  ध्यान नहीं दिया गया। बहरहाल अब इस भ्रमण अभियान के बाद संभावना बनी है कि जनता की समस्या का समाधान हो जाय।

Leave A Reply

Your email address will not be published.