diwali horizontal

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टाल

0 80

 

बहराइच । तहसील पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, यूनानी, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, दिव्यांग प्रमाण पत्र, महिला कल्याण, समाज कल्याण, कृषि, राजस्व सहित अन्य विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर मौजूद अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल के निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. चन्द्र ने 05 गर्भवती महिलाओं श्रीमती मनीषा, पूजा, शबनम, रानू व शिवानी की गोद भराई की तथा 03 बच्चों पियूष, कीर्ति व मो. इरफान को अन्न प्रासन्न कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.