diwali horizontal

प्राइवेट अस्पतालों में शोषण से एंबुलेंस बन रहा लेबर रूम

0 81

 

गाजीपुर । जनपद में लगातार निजी अस्पतालों के द्वारा मरीजों का शोषण करने के साथ ही साथ प्रसव के मामले में मोटी रकम लेने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। दूसरी तरफ इन सभी को धता बताते हुए 102 और 108 एंबुलेंस निशुल्क सेवा देने के साथ ही साथ अब एंबुलेंस को लेबर रूम बना डाला है। जिसका नजारा आए दिन देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला सैदपुर ब्लॉक के भीखमपुर गांव का है। जहां से फोन कॉल आया और गर्भवती के प्रसव पीड़ा के बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद बताए गए लोकेशन पर पायलट और ईएमटी क्विक रिस्पांस करते हुए पहुंचे। गर्भवती को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराया.।

Leave A Reply

Your email address will not be published.