diwali horizontal

शादी करने मे असफल एक युवती ने शिक्षक प्रेमी के कमरे में लगाई फांसी, मौत

0 235

टिकैतनगर कस्बे का मामला

बाराबंकी : शादी करने मे असफल एक युवती ने शिक्षक  प्रेमी के कमरे में  फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। प्रेमी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर बुलवाया है। घटना थाना व कस्बा टिकैतनगर की है। मिली जानकारी के अनुसार टिकैतनगर बारिन बाग मार्ग पर रामबहादुर का मकान बना हुआ है। यहां पर बौद्धिक पुरवा मजरे गिदरापुर ब्लाक सिरौलीगौसपुर के प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षक शैलेंद्र रावत पुत्र प्रदीप रावत सींग रामपुर थाना पुरा कलंदर अयोध्या को किराए पर दे रखा है। शैलेंद्र का थाना कुर्सी क्षेत्र के ग्राम हेमापुरवा निवासी पूनम पुत्री सहज राम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

 

लेकिन शैलेंद्र की शादी उनके परिवारी जनों ने पूरा कलंदर के ही निवासी एक लड़की से तय कर दी थी जिससे दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इलाहाबाद से टीजीटी की तैयारी कर रही पूनम बुधवार को इलाहाबाद से सीधे प्रेमी के पास चली आई। शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद था वह उससे शादी करने के लिए तैयार थी। दोनों के बीच बात नहीं बनी। शुक्रवार को सुबह शैलेंद्र पढ़ाने के लिए विद्यालय चला गया। युवती अकेली कमरे में ही थी। स्कूल में छुट्टी होने पर जब वह वापस पहुंचा और कमरे का दरवाजा खोला तो दंग रह गया प्रेमिका कमरे में लगे पंखे में अपने दुपट्टे से फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उसने 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। 112 की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने शव को नीचे उतर वाया। पुलिस ने युवती के पास उसके बैग में व कमरे की जांच की। पुलिस को एक पर्चे पर परिजनों नाम व मोबाइल नंबर दर्ज मिले हैं। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर मौके पर बुलवाया है। वही शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.