diwali horizontal

फेक खबर वायरल, उत्तर प्रदेश में लागू मिनी लॉकडाउन!, देखे फास्ट चेक

0 186

सोशल मीडिया पर शनिवार और रविवार को मिनी लॉकडाउन लगने की खबरे चल रही थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया था।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लगातार ठंड के साथ कोरोना संक्रमण बढ़ रहे है, वही इसी के साथ अफवाहे फैलने की खबरे सामने आती है। यूपी में कोरोना वायरस को देखते हुए सोशल मीडिया पर शनिवार और रविवार को मिनी लॉकडाउन लगने की खबरे चल रही थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया था। वयरल खबर को संज्ञान में लेते हुए गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर मिनी लॉकडाउन लगाने की बात वायरल हो रही है। इसमें कहा गया है कि शनिवार और रविवार को बंदी रहेगी, इस वायरल खबर को संज्ञान में लेते हुए गृह विभाग ने इस को सिरे से खारिज कर दिया है।

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जारी गाइडलाइंस को पालन करने के लिए लोगों से अपील किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाने के सख्त निर्देश दिए गए है। इसमें कहा जा रहा है कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती है तब तक सभी लोग सरकार के दिए गए दिशा निर्देशों का सही तरीके से पालन करें।

केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की

केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की है, जिसमें मंत्रालय ने कंटेनमेंट और सतर्कता को लेकर कोविड-19 गाइडलाइंस जारी की है। साथ ही कहा है कि कंटेनमेंट जोन में कड़ाई से नियमों का पालन कराया जाए और नियमों को लागू भी करे। 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक यह गाइडलाइंस जारी की गई है। इसपर सरकारी आधिकारिक इन्फो फ़ास्ट चेक ने ट्वीट कर के जानकारी साझा की है कि मिनी लॉकडाउन की खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

ट्विटर पोस्ट में दावा


ट्विटर पोस्ट में दावा किया गया कि प्रदेश में कोविड-19 नियंत्रण हेतु दफ्तर और बाजार वीकेंड पर बंद किए जाएंगे। #InfoUPFactCheck: ट्विटर पोस्ट का दावा पूर्णत: गलत है। प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश वीकेंड पर लॉकडाउन का ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.