diwali horizontal

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन हुए सम्मानित

0 99
सोनभद्र/ब्यूरो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि वे अपने को सौभाग्यशाली समझते हैं कि उन सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने का अवसर मिला जिनके त्याग और बलिदान की वजह से हमें आज़ादी मिली। विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि यह सिर्फ सेनानी परिजनों का सम्मान नहीं सोनभद्र के उन वीर सपूतों का अभिनंदन है जिन्होंने सर्वस्व त्याग कर देशसेवा को ही अपना धर्म समझा । डीएम चन्द्र विजय सिंह ने सभी सेनानी परिजनों को शुभकामनाएं दीं ।
      स्वतंत्रता सेनानी के परिजन रामरतन गोंड के वंशज देवरूप गोंड , सेनानी बच्चन सिंह कुशवाहा के पौत्र डॉ ओम प्रकाश मौर्य, स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक पंडित महादेव चौबे के प्रपौत्र व सेनानी प्रभाशंकर के पौत्र विजय शंकर चतुर्वेदी , देवेन्द्र नाथ चौबे के पुत्र कृपा शंकर चतुर्वेदी, सेनानी रामेश्वर खरवार के वंशज रामवृक्ष खरवार, शिवनाथ प्रसाद गोंड के पौत्र ओमप्रकाश गोंड, रामनाथ पाठक के पुत्र डॉ मार्कण्डेय पाठक, सेनानी गुलाब प्रसाद दूबे के भतीजे कृपा शंकर दुबे , सेनानी श्रीकांत शर्मा के पुत्र चन्द्रकान्त शर्मा, सेनानी वशिष्ठ प्रसाद दुबे के पौत्र रामनिवास दुबे , सेनानी केसरी प्रसाद दुबे पुत्र ज्ञानचंद्र दुबे, सेनानी हरिहर राम पाठक के पौत्र सत्येंद्र पाठक , सेनानी भागवत प्रसाद दुबे के पौत्र अमरेश चंद्र दुबे सम्मानित किए गए ।
   दुद्धी से पधारे सेनानी परिजनों ने गौरव स्तम्भ के साथ खूब फोटो खिंचाई , रामवृक्ष खरवार ने कहा कि अपने पूर्वजों का नाम गौरव स्तंभ पर देखकर वे रोमांचित हुए और गर्व का अनुभव महसूस कर रहे हैं।
  कार्यक्रम के संयोजक विजय शंकर चतुर्वेदी सभी सेनानियों के परिजनों से अलग अलग मिले। डीएम चन्द्र विजय सिंह ने शहीद उद्यान में पधारने के लिए सभी सेनानी परिजनों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सेनानी परिजनों का अभिनंदन करते हुए वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.