
ऊँचाहार/रायबरेली । कोतवाली क्षेत्र के दलापुर मजरे पट्टी रहस कैथवल में जमीनी विवाद में परिवारीजनों ने महिला की पिटाई कर दी, घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
वहीं पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
गांव निवासी कल्लू यादव की रविवार की सुबह परिवारीजनों से जमीनी विवाद में कहासुनी हो गई जिसमें बीचबचाव करने आयी कल्लू की पुत्री अंजू 32 को परिवारीजनों ने पीटकर घायल कर दिया, परिजनों की मदद से घायल महिला इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ आर बी यादव ने बताया कि मारपीट में घायल महिला सीएचसी आयी है जिसका इलाज किया जा रहा है।
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।