
उरई (जालौन) कालपी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आटा मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अमित शर्मा की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ अमित शर्मा का आटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक साल का कार्यकाल रहा जिसमें उन्होंने निष्पक्ष भाव से मरीजों का उपचार किया। विदाई समारोह के दौरान क्षेत्र के सभ्रांत लोग व अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा मंगलवार की दोपहर आटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीएचसी प्रभारी डॉ अमित शर्मा का पीजी में सेलेक्शन होने पर उनका स्वास्थ्य केंद्र आटा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान फूल माला पहनाकर व केक काटकर इस कार्यक्रम को भव्य बनाया गया। पीएचसी आटा में डॉ अमित शर्मा ने करीब एक साल तक सेवा दी। उन्होंने सभी मरीजों को इलाज के साथ सलाह भी देते रहें। आटा के कुलदीप तिवारी ने डॉ अमित शर्मा को फूल की माला पहनाकर उन्हें श्रीकृष्ण भगवान की स्मृति भेंट कर उनके मंगल भविष्य की कामना की।
इस दौरान अरविंद पुरवार,श्रीकृष्ण पाल फार्मासिस्ट, सुनीता एएनएम,राजेश शुक्ला, अर्पित श्रीवास्तव, आफसा वेगम एएनएम,रेखा यादव, छोटे लाल, वेदप्रकाश तिवारी, राजू सविता ने फूल माला पहनाकर उनके मंगल भविष्य की कामना की। डॉ अमित शर्मा के साथ बिताए गए क्षणों को याद कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।