
गोरखपुर में वरिष्ठ प्रयोगशाला प्रविधिज्ञ ए.के. मौर्या व गिरीश चंद्र श्रीवास्तव के सेवा निवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित
गोरखपुर में वरिष्ठ प्रयोगशाला प्रविधिज्ञ ए.के. मौर्या व गिरीश चंद्र श्रीवास्तव के सेवा निवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित
गोरखपुर: लखनऊवरिष्ठ प्रयोगशाला प्रविधिज्ञ ए.के. मौर्या और गिरीश चंद्र श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के उपरांत शनिवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन एल.टी. संघ द्वारा गोरखपुर मंडल के अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय के मीटिंग हॉल में किया गया।इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ. वी.एम. राव, श्री ए.के. गर्ग, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण चौधरी सहित जनपद के सभी एल.टी. संवर्ग के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। मंच का संचालन जनपद अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने किया।समारोह में प्रांतीय स्तर से पधारे संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एस.के. रावत, महामंत्री कमल श्रीवास्तव, सुनील यादव, रमेश यादव, नरेश पटेल तथा सचिव अमित शुक्ला की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।सभी वक्ताओं ने ए.के. मौर्या और गिरीश चंद्र श्रीवास्तव के दीर्घकालीन सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके अनुशासन, दक्षता और समर्पण की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि दोनों सेवानिवृत्त अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और साथियों ने सेवानिवृत्त होने वाले दोनों वरिष्ठों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी।
