diwali horizontal

हाईस्टेशन विद्युत पोल पर चढ़ा किसान

0 110

बैनामे की जमीन पूरी नहीं मिलने पर हाईटेशन पोल पर चढ़ा किसान, मचा हडकंप
एसडीएम व थाना प्रभारी के प्रयास के बाद सकुशल उतारा गया

सोहावल -अयोध्या। सोहावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत बरई कला निवासी चंद्रशेखर यादव उर्फ पप्पू पुत्र रामनरेश उम्र लगभग 25 वर्ष का गोडा 220 मेगा हाईटेंशन लाईन पोल संख्या 15 पर चढने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन मे हडकंप मच गया।थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव, तहसील कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।हाईटेंशन तार सप्लाई से युवक के साथ कोई अनहोनी से बचाव के लिए विद्युत विभाग के अवर अभियंता ज्ञान चंद विश्वकर्मा विभागीय कर्मियो के साथ पावर ग्रिड कर्मी से संपर्क साधा स डीजीएम पावर प्लांट के निर्देश से सप्लाई राजू जगदीश यादव से कटवाई।पीड़ित युवक का आरोप है कि गाटा संख्या 57 -353 येरी बैनामा कराया। जमीन पर हल्का लेखपाल ग्राम प्रधान द्वारा चकरोड को पटवाने का प्रयास किया जा रहा।मामले का मुकदमा धारा 24 में दर्ज होने के बावजूद तहसील प्रशासन में विगत दो साल बीत जाने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर गोंडा लाईन 220 मेगा सप्लाई की पोल पर चढने पर विवश होना पड़ा। स्थानीय प्रशासन पर अविश्वास जताते हुए डीएम को बुलाने तथा तत्काल समस्या का निदान करने की जिद पर अड़ा रहा।इस बीच उप-जिलाधिकारी सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह उसकी जायज मांगो को तत्काल पूरा करने का आश्वासन देते रहे।ढाई घंटे तक कोई असर न होता देखकर गोंडा हाईटेशन सप्लाई का शट डाऊन मिलते ही एसडीएम ने पहल करते हुए पुनः प्रयास करने पर युवक को पोल से नीचे उतार कर विवादित स्थल पर पहुंचकर ग्राम प्रधान रामदीन तथा विवादित भूमि के एक और पक्षकार अभय प्रताप तिवारी को बैनामे की जमीन का रकबा पूरा नहीं होने तक कोई भी निर्माण चक मार्ग नही बनाने का आदेश दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला कानूनगो अरूण तिवारी हल्का लेखपाल हौसला प्रसाद राम सागर वर्मा विनोद दूबे ग्राम प्रधान रामदीन प्रतिनिधि दुर्गेश यादव पूर्व प्रधान पति नरेंद्र यादव राजेश कुमार सेन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.